रूड़की: कलियर अड्डे पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में कलियर अड्डे पर आपस मे लड़ाई झगड़ा करने वाले सलमान और कार्तिक सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।