रूड़की: घोड़े वाला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, 23 साल के युवक की हुई मौत
रुड़की के घोड़े वाला गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की भारापुर भोरी गांव निवासी सचिन नाम के 23 साल के युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर सचिन के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।