रूड़की: पनियाला गांव के पास बाग में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव के पास आम के बाग में लखीमपुर खीरी निवासी श्यामवीर नाम के एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्यामवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था। जहां पर आज श्यामवीर के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।