रूड़की: हरिद्वार रोड पर एक होटल में उत्तराखंड की स्थापना दिवस के रजत जयंती के कार्यक्रम को लेकर की गई प्रेस वार्ता
रुड़की में हरिद्वार रोड पर एक होटल में आज राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस की रजत जयंती के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की है। इस प्रेस वार्ता में स्थापना के बाद मिली उपलब्धियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि देहरादून में स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।