रूड़की: धनोरी के पास एक बाइक और ई-रिक्शा में हुई टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति घायल हुआ
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनोरी के पास आज एक ई रिक्शा और एक बाइक की आपस में टक्कर हो गई। जिस कारण ज्वालापुर निवासी बाइक सवार फईम सड़क पर गिरकर घायल हो गया है। जिसके बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद फायर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।