भूरहा में बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 47वाँ पूजनोत्सव, भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने दहेज प्रथा के खिलाफ दिया संदेश
गयाजी।गुरुआ प्रखंड के भूरहा में अखिल भारतीय मध्येशिया हलवाई वैश्य सभा के तत्वावधान में महात्मा गणिनाथ गोविंद जी का 47वाँ वार्षिक पूजनोत्सव सह सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने समाज के उत्थान, एकजुटता और बेटा-बेटी की शिक्षा को लेकर बड़ी बात कही।पूजनोत्सव सह सम्मेलन के माध्यम से समाज को यही संदेश दिया गया कि समाज का उत्थान कैसे हो, समाज का विकास कैसे हो, समाज का बेटा-बेटी कैसे आगे बढ़े और समाज एकजुट कैसे रहे।इस दौरान दहेज प्रथा के खिलाफ भी जोरदार आवाज उठाई गई। भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटा-बेटी की शादी में दहेज नहीं लेना चाहिए। दहेज प्रथा पूरे समाज को नुकसान पहुंचाती है, इसको रोकना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद अपने बेटे की शादी में एक रुपया तिलक नहीं लिया, और समाज में अब इसको लेकर सुधार भी हो रहा है।शिक्षा को लेकर भी उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा में सुधार हो रहा है। आज समाज में IAS, IPS और बड़े अधिकारी हैं। समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।वहीं कार्यक्रम के दौरान कुछ कमियों पर भी बात हुई। इस पर उन्होंने कहा कि समाज में तरह-तरह के लोग हैं, कुछ नाराजगी भी होती है, लेकिन बैठकर सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा। कोई दिक्कत नहीं है।
#Bhurha #Kanti #SantoshKumarGupta #BJP #GaneshNathGovind #MadheshiyaSamaj #Pujanotsav #gaya