दो साल से नल-जल योजना बंद, महादलित बस्ती में पानी के लिए हाहाकार!
मदनपुर प्रखंड की उत्तरी उमगा पंचायत अंतर्गत सोई नगर वार्ड संख्या-3 में पिछले करीब दो वर्षों से नल-जल योजना ठप पड़ी है। सोलर प्लेट और मोटर खराब होने के कारण 50 घरों की आबादी को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पूरी बस्ती के लोग महज दो चापाकलों के सहारे अपनी प्यास बुझाने और रोजमर्रा के काम निपटाने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मोटर मरम्मत के नाम पर निकाली गई, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? सरकार की हर घर नल का जल योजना का लाभ इन परिवारों को कब मिलेगा?
ग्रामीणों ने जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
आपके गांव में भी नल-जल योजना की यही स्थिति है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों तक ग्रामीणों की आवाज पहुंचे।
#Madanpur #AurangabadBihar #NalJalYojana #HarGharNalKaJal #WaterCrisis #MahadalitCommunity #GroundReport #BiharNews #RuralDevelopment #DrinkingWater #PublicIssues #VillageNews #SocialIssues #BiharGovernment #VoiceOfPeople