भूरहा में बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 47वाँ पूजनोत्सव, पूर्व विधायक विनय यादव उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
गया जिले के गुरुआ प्रखंड के भूरहा में महात्मा गणिनाथ गोविंद जी का 47वाँ वार्षिक पूजनोत्सव सह सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में गुरुआ के पूर्व विधायक विनय यादव शामिल हुए। पूजा के साथ-साथ समाज के बच्चों को सम्मानित भी किया गया।पूर्व विधायक विनय यादव ने कहा कि पूजा के साथ-साथ समाज के बच्चों को सम्मानित करने के लिए भी कार्यक्रम रखा गया, इसके लिए आयोजकों को बधाई दी जाती है।उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों का आर्थिक उत्थान, सामाजिक उत्थान और शैक्षणिक उत्थान कैसे हो, इस पर काम करना है। जिला स्तर पर भी इसको लेकर चर्चा हुई।कार्यक्रम में आपसी भाईचारा देखने को मिला। अमीर हो, गरीब हो, बड़े हो, छोटे हो - सभी एक मंच पर आए, एक जगह इकट्ठा हुए और एक ही जगह भोजन किया। यही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही।
#Bhurha #Gurua #Gaya #VinayYadav #GaneshNathGovind #MadheshiyaSamaj