बिहार सरकार में ऊर्जा विभाग का दायित्व मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति नवगछिया के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने रविवार को मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान संस्था की ओर से मंत्री को पौधा एवं ‘साईं कृपा’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।