पत्रकार की गिरफ्तारी पर भाजयुमो का हल्लाबोल, रिहाई की मांग
चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को भाजयुमो ने कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पत्रकार को रिहा करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।
भाजयुमो का आरोप है कि सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़ी खबर दिखाने पर पत्रकार को झूठे केस में फंसाया गया। कार्यकर्ताओं ने लॉकअप में मारपीट का भी आरोप लगाया।
प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि खबर दिखाना गुनाह नहीं है, यह पत्रकारिता की आजादी पर हमला है। संचालन जितेंद्र पांडे ने किया। मौके पर अशोक शर्मा, प्रदीप सिंह, कपिल पासवान, काली यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजयुमो ने जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।