चतरा में बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला, 500 से अधिक लोगों ने लिया भाग
चतरा: बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट भवन में जिला स्तरीय क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित हुई। उपायुक्त रवि आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यशाला में डीएसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी समेत 500 से अधिक आंगनबाड़ी सेविका, मुखिया, पंचायत सचिव, एसएचजी दीदियां और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति के साथ कानूनन गंभीर अपराध है। यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को रोक देता है। उन्होंने सूचना मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर जानकारी देने की अपील की।
अंत में सभी ने चतरा को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ ली।
Pratappur, Chatra | Nov 27, 2026