SIR-2026 को लेकर उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
चतरा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि ASDD सूची के कारण जिन मतदाताओं का नाम प्रारूप सूची में नहीं आया है, वे दावा-आपत्ति के माध्यम से दस्तावेज के साथ आवेदन देकर नाम जुड़वा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी।
उन्होंने सभी दलों से BLO को घर-घर भ्रमण में सहयोग करने और पात्र नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूची शुद्ध और पारदर्शी हो, कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र नाम जुड़े नहीं।