Public App Logo
Profile Picture

Headline jharkhand

@headlinejharkhand
873Followers
0Following
पेंटिंग,स्केचिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री तक कैसे पहुँचे रौशन,जाने इस वीडियो में...
सिमरिया एसडीपीओ और थाना प्रभारी चंदन कुमार की सक्रियता से अफीम खेती पर प्रहार, ट्रैक्टर व पोस्ता दाना जब्त..
सड़क हादसे में शिक्षक मोहम्मद सूफियान आलम की दर्दनाक मौत, हुमाजांग में शोक की लहर

प्रतापपुर (चतरा)। जोरासांख-डबरसैनी मुख्य मार्ग पर मोहनोडीह के समीप शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक मोहम्मद सूफियान आलम की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, देवघर के चकतरना निवासी सूफियान आलम बिरनी के अरारी विद्यालय से ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (JH 10BE 9053) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

सूफियान आलम 2016 से 2025 तक हुमाजांग मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच शुरू की है।
प्रतापपुर में जनता दरबार, विधायक जनार्दन पासवान ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं....
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> प्रतापपुर के पूर्व थाना प्रभारी कासिम अंसारी के नाम से बनाया गया फर्जी फेसबुक अकाउंट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

फोटो और नाम का दुरुपयोग कर बनाई गई फेक आईडी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और आर्थिक मदद की मांग से रहें सावधान

प्रतापपुर। प्रतापपुर के पूर्व थाना प्रभारी कासिम अंसारी के नाम और फोटो का कथित रूप से दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कासिम अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट साझा कर अपने मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिचितों को सतर्क किया है।

उन्होंने बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस फर्जी अकाउंट से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज या आर्थिक सहायता संबंधी मांग पर भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार का लेन-देन करें।

साथ ही उन्होंने लोगों से उक्त फर्जी अकाउंट को तत्काल रिपोर्ट एवं ब्लॉक करने की अपील की है, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।
मर्दनपुर वन क्षेत्र में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

ड्रोन के माध्यम से अफीम प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की गई

चतरा. वन विभाग ने शुक्रवार को चतरा वन प्रक्षेत्र के मर्दनपुर सुरक्षित वन क्षेत्र में अफीम की खेती के उद्देश्य से तैयार खेत में पटवन कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार व्यक्ति भूषण तिर्की (पिता अल्विस तिर्की) आरा पंचायत के गेरी गांव का रहने वाला है. साथ ही वन भूमि में लगी खेती को कर्मियों द्वारा जोत कोड़ कर बर्बाद किया गया. कार्रवाई के दौरान ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी की गई. इसके जरिए वन क्षेत्र में अवैध रूप से खेत तैयार करने व अफीम की खेती से जुड़ी गतिविधियों की पहचान करने का प्रयास किया गया. इस संबंध में डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती करना कानूनन अपराध है. वन क्षेत्रों को ऐसी अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान व प्रभावी निगरानी के लिए ड्रोन व जीआईएस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों का समय रहते पता लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण व अवैध खेती के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी. अभियान में प्रधान वनरक्षी मो. खुर्शीद आलम समेत अन्य वन कर्मी शामिल थे.
चतरा पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं का दिया संदेश ...
मर्दनपुर सुरक्षित वन में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार...
स्थापना दिवस पखवाड़ा में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान...
प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में विधायक जनार्दन पासवान के देखरेख में लगा जनता दरबार, कई मामले आएं...
इस आधुनिक युग में भी पारंपरिक रूप से बोरबोल कार्य...
नशे के खिलाफ एकजुट हुए प्रतापपुर हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं, जागरूकता रैली निकाल लोगों को दिया संदेश..
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट! आधी रात से कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी..
गांजा की अवैध खेती मामले में अभियुक्त गोपाल दांगी दोषी करार, 5 साल की सश्रम कैद

 मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के विरुद्ध चतरा पुलिस व न्यायपालिका ने सख्त रुख अपनाया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सह विशेष न्यायालय, चतरा ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में अभियुक्त गोपाल दांगी को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला 18 दिसंबर 2023 का है। तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक वसीम रजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सदर थाना क्षेत्र के कडलंगा गांव में छापेमारी कर गोपाल दांगी को गांजा की अवैध खेती करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 416/2023 दर्ज किया गया था।

विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 7 गवाहों का परीक्षण कराया गया, जबकि बचाव पक्ष ने 4 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद विशेष न्यायालय ने 19 नवंबर 2026 को गोपाल दांगी को दोषी करार दिया।

न्यायालय के आदेशानुसार जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि यह निर्णय जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती और कारोबार के विरुद्ध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बंदारू सुरक्षित वन में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

वन भूमि पर अवैध पोस्ता की खेती पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने गुरुवार को लावालौंग वन प्रक्षेत्र अंतर्गत बंदारू सुरक्षित वन में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ईश्वर गंझू (30), पिता धनेश्वर गंझू, निवासी मलिया, थाना चतरा के रूप में हुई है। वह वन क्षेत्र में अफीम की खेती के लिए खेत तैयार कर रहा था। उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई की गई। सदर अस्पताल में जांच के बाद उसे हिरासत में रखने के लिए फिट पाया गया।

कार्रवाई के दौरान ड्रोन से अफीम प्रभावित क्षेत्र की सघन निगरानी की गई। डीएफओ दक्षिणी अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन भूमि पर अफीम की खेती अपराध है, अभियान जारी रहेगा।
स्थापना दिवस पखवाड़ा: चतरा में उत्साह के साथ हो रहे विविध कार्यक्रम, विद्यालयों से पंचायत तक दिख रही जनभागीदारी...
बांका में विवाहिता की संदिग्ध मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=त, nis:value=त, nis:enabled=true nis:link/> पति गिरफ्तार

हंटरगंज (चतरा) थाना क्षेत्र के बांका गांव में 24 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति कार्तिक प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सूचना दी कि आरती ने विषैला पदार्थ खा लिया है। उसे शेरघाटी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गया रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका की मां दुलारी देवी ने पति समेत ससुराल पक्ष पर जहर खिलाने और दो लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पोस्ता की खेती पर रोक लगाने को लेकर पुलिस सख्त, ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ...
लापता 22 वर्षीय युवक का शव बिहार के गंगटी पुल के समीप मिला, परिजनों में मचा कोहराम

प्रतापपुर। थाना क्षेत्र के योगिडीह पंचायत अंतर्गत महकमपुर गांव से लापता 22 वर्षीय युवक जितेंद्र ठाकुर का शव मंगलवार को बिहार के कोठी थाना क्षेत्र स्थित गंगटी पुल के समीप से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र ठाकुर पिता रोहन ठाकुर बीते 16 नवंबर से लापता था। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर प्रतापपुर थाने में आवेदन भी दिया था।

इधर, मंगलवार को ही कुछ लोगों ने गंगटी पुल के समीप एक शव पड़े होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र ठाकुर मानसिक रूप से अस्वस्थ था। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
लावालौंग के मड़वा गांव पहुंचे एसपी, पोस्ता की खेती छोड़ने की दी सख्त चेतावनी...
चतरा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने को लेकर चिराग पासवान से मिले विधायक जनार्दन पासवान ..
इनमें से सबसे अच्छा रावण का किरदार किसने निभाया है...
प्रतापपुर में  8 वर्षीय बच्ची का शव घर से 100 मीटर दूर झाड़ी में मिला, इलाके में सनसनी

दीपावली के दिन से लापता थी शिवानी कुमारी, शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी...
बाल विवाह मुक्त चतरा बनाने की पहल तेज, 27 नवंबर को होगा मेगा इवेंट...
परदेश में थमी चतरा के मजदूर की सांसें, जिप उपाध्यक्ष की पहल पर डीसी रवि आनंद ने लिया त्वरित संज्ञान..

पीड़ित परिवार को मिलेगी 50 हजार की आर्थिक सहायता, पत्नी-बच्चे कर रहे अंतिम दर्शन का इंतजार..!

 रोजी-रोटी की तलाश में परदेश गए चतरा के एक गरीब मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इटखोरी प्रखंड के पीतिज गांव के सहरेता निवासी 30 वर्षीय पिंटू कुमार भुइयां की विगत 15 नवंबर 2026 को बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह श्री मंजुनाथ इंटरप्राइजेज में काम करता था। घटना के बाद मृतक की पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। घटना के बाद मृतक का पार्थिव शरीर बेंगलुरु से पैतृक गांव लाकर अंतिम संस्कार कराने की गुहार समाजसेवी उमेश कुमार भारती ने जिला प्रशासन से की थी। जिसके बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी नें मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और उपायुक्त रवि आनंद को घटना से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार की मदद तथा शव को गांव पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने बताया कि उपायुक्त रवि आनंद ने मामले पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही मृतक का पार्थिव शरीर बेंगलुरु से चतरा स्थित पैतृक गांव लाने की दिशा में श्रम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की पहल से शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मृतक का भाई दिलीप भुइयां फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद है। परिजनों की एकमात्र इच्छा है कि पिंटू का अंतिम दर्शन कर गांव में ही पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके।