नदबई: नदबई में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एरिया मजिस्ट्रेट मुनिदेव यादव
नदबई नगर पालिका चुनाव को लेकर एरिया मजिस्ट्रेट मुनिदेव यादव नदबई पहुंचे। उन्होंने ईवीएम स्ट्रांग रूम और क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं मतदाताओं के लिए पेयजल, बिजली, रैंप और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।