टीकमगढ़: बनेरा गांव में वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया
टीकमगढ़ जिले के बनेरा गांव में एक वृद्ध ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बनेरा गांव निवासी हरिया नाम के वृद्ध के परिजन ने बताया कि वृद्ध अपने खेत पर था, तभी उसने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन वृद्ध को सीएचसी से जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।