टीकमगढ़: कारी तिगैला के पास संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति, 108 एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया
108 एंबुलेंस के ईएमटी संजय नामदेव ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कारी तिगैला के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पहुंची। 108 एंबुलेंस की ईएमटी और पायलट के द्वारा उक्त व्यक्ति को मौके से उठाकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।