टीकमगढ़: माची तिगैला के पास टैक्सी पलटी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
माची तिगैला के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। टीकमगढ़ रोरैया निवासी मनी नाम का व्यक्ति टैक्सी से जतारा से टीकमगढ़ की ओर वापस आ रहा था, रास्ते में माची तिगैला के पास अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई जिस व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।