टीकमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़, पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज नहीं किया
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में सोमवार को आपसी रंजिश के चलते एक युवती के साथ मारपीट की गई और फिर साथ छेड़छाड़ की भी घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने घर में थी इसी दौरान परिवार का लखन आया और मारपीट की और घर का दरवाजा बंद करके छेड़छाड़ कर दी। कोतवाली पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज नहीं की है।