टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ग्राउंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, खिलाड़ियों को किया गया जागरूक
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निरंतर जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड में खिलाड़ियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतियोगियो को जागरूक किया गया।इस दौरान यातायात नियम सड़क सुरक्षा आदि के विषय में जानकारी दी।