टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के खेल मैदान में खेलों के महत्व और जीवन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला
पुलिस लाइन में स्थित खेल ग्राउंड में "हम होंगे कामयाब*" अभियान के अंतर्गत ग्वालियर पब्लिक स्कूल के बच्चो को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जीवन मे खेलो के महत्व के बारे मे जानकारी देकर खेल से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ से अवगत कराया।साथ ही खेल ग्राउंड में उपस्थित खेल प्रशिक्षको द्वारा बच्चों को लोन टेनिस,बास्केट, बॉलीबॉल खेलने के तरीके बताए गए।