समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति 1749,
दिनांक:31/10/ 2026,
==================
पूर्णिया में 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार।
जिलाधिकारी ने 'नशामुक्ति भारत अभियान समिति' के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए की महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।
अभियान को केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सशक्त जन-आंदोलन बनाने पर जोर
31 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय 'Drug Demand Reduction Committee' की बैठक आहूत की गई।
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार तथा मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आलोक में पूर्णिया जिले में 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक व्यापक नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में नशामुक्ति भारत अभियान समिति से जुड़े सभी प्रमुख विभागों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शामिल प्रमुख विभाग एवं अधिकारी
इस समीक्षा बैठक में पंचायती राज, ICDS (बाल विकास सेवा योजना), शिक्षा, खेल, जीविका, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मेरा युवा भारत, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) एवं संबंधित अधिकारी शामिल थे।
इसके साथ ही सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया (अमरेश कुमार) द्वारा 'National Action Plan for Drug Demand Reduction' (NAPDDR) एवं 'Nasha Mukt Bharat Abhiyan' (NMBA) के प्रभावी संचालन हेतु गठित जिला-स्तरीय समिति (District-Level Drug Demand Reduction Committee) की मासिक समीक्षा बैठक की गई।
रणनीतिक के तहत् कार्य करने का निर्देश:-
बहुस्तरीय जागरूकता गतिविधियां:-- शराब, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रभात रैलियां, शपथ ग्रहण समारोह और जन-संवाद जैसी गतिविधियों का प्रभावी निष्पादन किया जाएगा।
जन-आंदोलन का रूप:-- जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस अभियान को केवल प्रशासनिक औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन बनाया जाए ताकि युवाओं और परिवारों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 31, 2026