समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति :-1756,
दिनांक 31/10/2026 ,
==================
सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं संयुक्त अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था करें सुदृढ़:-
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सड़क सुरक्षा उपायों, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
सड़क सुरक्षा केवल परिवहन एवं पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों को इसके लिए सामूहिक रूप से जवाबदेही निभानी होगी।
उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने तथा पथ निर्माण विभाग, RCD एवं NHAI को ऐसे स्थलों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री राहत (PM RAHAT) योजना के क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने GMCH के अधीक्षक, नोडल आयुष्मान पदाधिकारी एवं यातायात पुलिस के संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को यथाशीघ्र समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ योजना के प्रावधानों के अनुरूप पात्र पीड़ितों को कैशलेस उपचार एवं मुआवजे का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए।
गुलाबबाग से दालकोला चेक पोस्ट तक जर्जर सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर को अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
वहीं, दालकोला चेक पोस्ट स्थित वे-ब्रिज की मरम्मत के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी महोदय ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को लगातार संयुक्त अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 31, 2026