Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
dipeshdeepu001
लेलहा चौक ओवरब्रिज के समीप सर्विस रोड में सेहत वे हर्बल आयुर्वेद सेंटर का शुभारंभ
Purnia East, Purnia
| Oct 31, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1749, दिनांक:31/10/ 2026, ================== पूर्णिया में 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार। जिलाधिकारी ने 'नशामुक्ति भारत अभियान समिति' के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए की महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश। अभियान को केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सशक्त जन-आंदोलन बनाने पर जोर 31 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय 'Drug Demand Reduction Committee' की बैठक आहूत की गई। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार तथा मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आलोक में पूर्णिया जिले में 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक व्यापक नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में नशामुक्ति भारत अभियान समिति से जुड़े सभी प्रमुख विभागों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल प्रमुख विभाग एवं अधिकारी इस समीक्षा बैठक में पंचायती राज, ICDS (बाल विकास सेवा योजना), शिक्षा, खेल, जीविका, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मेरा युवा भारत, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) एवं संबंधित अधिकारी शामिल थे। इसके साथ ही सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया (अमरेश कुमार) द्वारा 'National Action Plan for Drug Demand Reduction' (NAPDDR) एवं 'Nasha Mukt Bharat Abhiyan' (NMBA) के प्रभावी संचालन हेतु गठित जिला-स्तरीय समिति (District-Level Drug Demand Reduction Committee) की मासिक समीक्षा बैठक की गई। रणनीतिक के तहत् कार्य करने का निर्देश:- बहुस्तरीय जागरूकता गतिविधियां:-- शराब, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रभात रैलियां, शपथ ग्रहण समारोह और जन-संवाद जैसी गतिविधियों का प्रभावी निष्पादन किया जाएगा। जन-आंदोलन का रूप:-- जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस अभियान को केवल प्रशासनिक औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन बनाया जाए ताकि युवाओं और परिवारों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 31, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय पूर्णिया। #cmsamrat #samratchoudhart #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 31, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1754, दिनांक 31.10.2026, ================== नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत शनिवार को पूर्णिया जिले के बनमनखी क्षेत्र, नगर निगम क्षेत्र एवं कसबा क्षेत्र में LED VAN के माध्यम से सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान LED VAN के जरिए नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता संदेशों का प्रसारण किया गया, जिसमें आमजनों द्वारा काफी रुचि ली गई और अभियान के प्रति सकारात्मक सहभागिता प्रदर्शित की गई। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 31, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति :-1756, दिनांक 31/10/2026 , ================== सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं संयुक्त अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था करें सुदृढ़:- जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा उपायों, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सड़क सुरक्षा केवल परिवहन एवं पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों को इसके लिए सामूहिक रूप से जवाबदेही निभानी होगी। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने तथा पथ निर्माण विभाग, RCD एवं NHAI को ऐसे स्थलों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री राहत (PM RAHAT) योजना के क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने GMCH के अधीक्षक, नोडल आयुष्मान पदाधिकारी एवं यातायात पुलिस के संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को यथाशीघ्र समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ योजना के प्रावधानों के अनुरूप पात्र पीड़ितों को कैशलेस उपचार एवं मुआवजे का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए। गुलाबबाग से दालकोला चेक पोस्ट तक जर्जर सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर को अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वहीं, दालकोला चेक पोस्ट स्थित वे-ब्रिज की मरम्मत के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी महोदय ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को लगातार संयुक्त अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 31, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1753, दिनांक:-31/10/2026, ================== नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्ति का संदेश, आमजनों को किया गया जागरूक:- नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत आज कस्बा, जनता चौक एवं विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा आकर्षक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से आमजनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन एवं सामाजिक परिवेश पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। साथ ही आमजनों को नशे से दूर रहने, दूसरों को जागरूक करने तथा नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 31, 2026
सुपौल के सरकारी स्कूल में सोते मिले शिक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित! #SupaulNews #BiharNews #GovernmentSchool #TeacherSuspended #ViralVideo #BiharEducation #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Oct 31, 2026
हापुड़ के ग्राम पुट में गंगा जी के टापू पर खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को इधर-उधर दौड़ाकर लोगों को कुचलने का प्रयास किया। एएसपी महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तत्काल कार्रवाई, आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस अलर्ट! #HapurPolice
Purnia East, Purnia | Oct 31, 2026
बिहार के सरकारी स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक? खबर दिखाने से पहले हेडमास्टर से लेनी होगी अनुमति! #BiharNews #EducationDepartment #BiharEducation #Journalist #MediaFreedom #GovernmentSchool #SchoolNews #PurneaCentralNews #BiharBreakingNews #Journalism
Purnia East, Purnia | Oct 31, 2026