हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की जीवंत झलक: ‘सप्तरंग’ मंच पर बिखरे देश के विभिन्न राज्यों के लोक रंग!
मेले के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर आयोजित ‘सप्तरंग’ कार्यक्रम में देश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान कलाकारों ने मराठी, राजस्थानी, असमिया सहित विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुर, ताल और रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा से सजी इस सांस्कृतिक संध्या ने पूरे मेला परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार सोनपुर मेले के माध्यम से देश की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन, सारण द्वारा प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
#SonpurMela2026 #HariharKshetraMela #Saptaranga #EkBharatShreshthaBharat #IndianCulture
Samrat Choudhary Soochna Jansampark Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar Bihar Tourism Ministry of Tourism Akashvani Patna आकाशवाणी पटना Incredible India sonpurm
Saharsa, Bihar | Nov 25, 2026