📍सोनवर्षा राज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
__नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में गांजा बरामद|
सहरसा: सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Saharsa #SonbarsaRaj #SaharsaPolice #BiharPolice #Ganja #CrimeNews #BiharNews #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Nov 25, 2026