मुरैना नगर: पेंशनर्स 12 सूत्रीय मांगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, अधिकारी को सौंपा ज्ञापन; मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी
मुरैना में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य बुधवार कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।पेंशनर्स ने जुलाई 2019 से केंद्र की तिथि के अनुसार महंगाई राहत व एरियर,वेतन आयोग का एरियर, निःशुल्क उपचार,अतिरिक्त पेंशन, पेंशन कार्यालय शुरू करने और ओपीएस लागू करने की मांग रखी।समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।