सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने सारठ पावर सब स्टेशन में 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया, निर्बाध बिजली आपूर्ति का दिया आश्वासन
Sarath, Deoghar | Oct 24, 2026 MLA चुन्ना सिंह ने शनिवार शाम 5 बजे सारठ पावर सब स्टेशन में 10 MVA के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। बताया कि 5 MVA का एक ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र में रोटेशन से आपूर्ति हो रही थी। वहीं कहा कि डबल क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं को लोड सेटिंग व लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। वहीं क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को दुरूस्त करना पहली प्राथमिकता बताया।