ग्यारसपुर: ग्यारसपुर से बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने टीईटी और ई-अटेंडेंस के विरोध में किया उपवास
शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को विदिशा के नीमताल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने संयुक्त शिक्षक संघ ने धरना और एक दिवसीय उपवास किया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे आंदोलन में ग्यारसपुर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने सुंदरकांड पाठ के साथ अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। संघ ने टीईटी परीक्षा रद्द करने की मांग ।