विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रशासन की मनमानी के खिलाफ हेठली मुरगांव के रैयतों ने दिया धरना
प्रशासन की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को विष्णुगढ़ प्रखण्ड मुख्यालय के समक्ष हेठली मुरगांव के रैयतों ने एकदिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिनोद बिहारी महतो ने की। धरना के माध्यम से अंचलकर्मियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रैयतो को परेशान किए जाने को लेकर आवाज बुलंद की गई। धरना मे शामिल गोविंद महतो ने कहा कि उनके पूर्वज स्व. गहन महतो आदि के नाम पर जमीन है।