विष्णुगढ़: लगातार बारिश से विष्णुगढ़ का जमुनियां डैम खतरे के निशान से बह रहा उपर, क्षेत्र में कई घर भी हुए धाराशाई
विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बीते 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में काफी तबाही मचाई है। बारिश के कारण कई गांवों में आधे दर्जन से अधिक कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं। जिससे उन्हें रहने में परेशानी उत्पन्न हो गई है। गाल्होबार पंचायत के केंदुआडीह निवासी बसंत नायक का कच्चा घर शनिवार को धराशाई हो गया।