विष्णुगढ़: सारूकुदर में तीन साल के बच्चे की कुएं में गिरकर हुई मौत
विष्णुगढ़ के सारूकुदर में कुएं में गिरकर तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार को बच्चे का शव कुएं से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि सारूकुदर के वार्ड नंबर 6 निवासी हीरालाल महतो के तीन वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गुरूवार की शाम साढ़े चार बजे से अचानक लापता हो गए। कुछ देर बाद परिजनों द्वारा बच्चे की काफी खोजबीन की जाने लगी, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला।