विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के गाल्होबार में गोली मारकर तथा गला रेतकर अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गाल्होबार में शनिवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर तथा गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। युवक सफीरुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू (45) पिता गफूर अंसारी गाल्होबार के रहने वाले थे। बताया जाता है कि सफीरुद्दीन बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइकसवार अपराधियो ने उन्हें गोली मार दी।