विष्णुगढ़: मड़मो में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की हुई बैठक
मड़मो स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया कुंती कुमारी ने की। मुखिया ने कहा कि इस योजना के तहत 21-50 वर्ष की हरेक वर्ग की महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह एक हजार रूपए की सम्मान राशि दिए जाने का प्रावधान है।