सुसनेर: सिविल अस्पताल सुसनेर में विधायक ने रोगी कल्याण समिति की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शुक्रवार की दोपहर शासकीय सिविल अस्पताल में क्षेत्रीय विधायक भैरोसिह परिवार बापू ने SDM मिलिंद ढोके के साथ रोगी कल्याण समिति की बेठक ली। इस दौरान दुकानों का किराया बढ़ाए जाने, ऐम्बुलेंस में सुविधा बढ़ाने, 3 दुकानों की नीलामी करने, कैंटीन का टेंडर करने व सुलभ कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के निर्देश चीफ बीएमओ डॉ. राजीव बरसेना को दिए गए।