सुसनेर: सुसनेर में उप पंजीयक का पद रिक्त होने से नही हो पा रही भूखण्डों व कृषि भूमि की रजिस्ट्री, परेशान हो रहे लोग
सुसनेर में तहसील रोड़ पर न्यायालय परिसर में संचालित उप पंजीयक कार्यालय पर आज शुक्रवार की दोपहर में पिछले 1 पखवाड़े से उप पंजीयक अधिकारी का पद रिक्त पड़ा है, जिसके चलते इस कार्यालय पर ताला लटका हुआ है, क्षेत्र के लोग भूखंडों व कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाने के परेशान हो रहे है, ऐसे में सर्विस प्रोवाइडर को भी काफी परेशानी हो रही है।