सुसनेर: शहर में नेशनल हाइवे से ग्राम खेरिया को जोड़ने के लिए अयोध्या नगर जामुनिया रोड से शुरू किया गया सड़क मरम्मत का कार्य
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम खेरिया को जोड़ने के लिए सड़क मरम्मत के कार्य की शुरुआत की गई है। वार्ड क्रमांक 12 के अयोध्या नगर जामुनिया रोड पर जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। इसको लेकर वार्ड पार्षद मीना पवन शर्मा के द्वारा महाप्रबंधक को भी पत्र भेजा गया था।