सुसनेर: गुराड़ी बंगला के समीप गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक घायल,आगर जिला अस्पताल किया गया भर्ती
बुधवार की रात्रि 8:00 के लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुराड़ी बंगला के समीप गाय को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार युवक कमलसिंह की बाइक अनियंत्रित हो गई जिसको 108 एंबुलेंस के जरिए आगर जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जाकर उसे भर्ती किया गया है वही जानकारी मिलने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।