सुसनेर: 2 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री एवं सीएम करेंगें साइबर तहसीलों का शुभारम्भ, सुसनेर की तहसील में भी आयोजित होगा कार्यक्रम
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 02 फरवरी को उज्जैन से मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में साइबर तहसील का शुभारम्भ करेंगे। इसको लेकर डग रोड़ स्थित तहसिल कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर इसका सीधा प्रसारण 2 फरवरी को दिखाया जाएगा इसको लेकर आज बुधवार की शाम को स्थानीय तहसीलदार को आदेश प्राप्त होने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है।