सुसनेर: उज्जैन संभाग के उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक ने किया विकासखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
उज्जैन संभाग के उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक आशीष कुमार कनेस ने सुसनेर तहसीलदार विजय सेनानी के साथ विकासखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचल व शहरी क्षेत्र के मिडिल स्कूल ग्राउंड के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मतदान केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी संबंधित बीएलओ से हासिल की।