अकाल सिंह निहंग ने प्रशासन एवं पुलिस का जताया आभार, स्वयं के सकुशल होने की दी जानकारी!!
रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण के बीच अकाल सिंह निहंग ने प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित एवं सकुशल हैं। उन्होंने प्रशासन द्वारा स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभालने के प्रयासों की सराहना की तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।