नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण पर बड़ा अपडेट!! रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुए विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है।
गुरुद्वारे पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं हुआ है!!
किसी को बंधक नहीं बनाया गया है!!
लंगर, अरदास और धार्मिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू हैं!!
सभी सड़क मार्ग और यातायात व्यवस्था सामान्य है!!
पुलिस और प्रशासन लगातार संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कई जानकारियां भ्रामक और तथ्यहीन हैं।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और एसपी नीहारिका तोमर ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर कोई असर नहीं!! श्रद्धालु निश्चिंत होकर अपनी यात्रा जारी रखें!!
अफवाह नहीं, आधिकारिक जानकारी साझा करें। शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें।
#Rudraprayag #NagrasuGurudwara #HemkundSahibYatra #CharDhamYatra #Uttarakhand #BreakingNews #RudraprayagPolice #OfficialUpdate