नगरासू गुरुद्वारा मामला: आखिर शंखनाद का क्या है संदेश? विवाद के बीच गूंजी शंख ध्वनि से बढ़ीं चर्चाएं
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड।
नगरासू गुरुद्वारा विवाद के बीच एक नया घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया है। गुरुद्वारे में चल रहे तनाव और कब्जे के आरोपों के बीच दूसरे दिन सायंकाल अचानक शंखनाद किए जाने से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुद्वारे परिसर से गूंजी शंख ध्वनि को सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर इस शंखनाद के पीछे क्या संदेश छिपा है और इसे ऐसे संवेदनशील समय में क्यों किया गया।
पहले से ही विवादों और आरोप-प्रत्यारोपों के केंद्र बने इस मामले में शंखनाद की घटना ने नई बहस को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, जबकि गुरुद्वारा विवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।