थरथरी: कचलपुर व मोकिमपुर गांव में चंडी थाना पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के कचलपुर व मोकिमपुर गांव से चंडी पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर चुलाया शराब के साथ रामकिस्ती यादव को गिरफ्तार किया। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार कचलपुर गांव के खंधा से 20 लीटर चुलाया देशी शराब बरामद किया है। दूसरी छापेमारी में मोकिमपुर निवासी रामकिस्ती यादव को 5 लीटर चुलाया देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।