थरथरी: महमदपुर गांव के ग्रामीणों ने मुहाने नदी पर पुल की मांग को लेकर वोट का करेंगे बहिष्कार
चंडी प्रखंड के महमदपुर गांव में मुहाने नदी पर पुल बनाने को ग्रामीण लोग लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीण रंजय कुमार, विनय यादव, अजय यादव, अभिषेक कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि महमदपुर गांव तक पहुंचने के लिए चंडी बाजार से इंजीनियरिंग कॉलेज हिट हुए महमदपुर गांव तक जाने में 6 किलोमीटर और नरसंडा एनएच से 5 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।