थरथरी: शेखपुरा डीह में पड़ोसी के द्वारा घर में टीवी का एंटीना लगा देने व मनमानी का आरोप लगा डीएसपी को पीड़ित ने दिया आवेदन।
थरथरी थाना क्षेत्र के शेखपुरा डीह निवासी सुबोध कुमार के द्वारा बुधवार को डीएसपी को एक आवेदन दिया गया है जिसमें सुबोध कुमार ने बताया है कि उसके पड़ोसी बुली कुमार एवं उसके परिजन हमारे घर में कूड़ा कचरा डाल देते हैं।अपना घर का पानी मेरे घर में जबरदस्ती गिरते हैं।यहां तक की हद तो तब हो गया जब मेरे घर के दीवाल पर टीवी का एंटीना भी लगा दिया है।