थरथरी: झरहा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होने से साला बहनोई पानी भरे गड्ढे में गिरने से हुआ जख्मी
थाना क्षेत्र के झरहा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होने से दामोदरपुर निवासी रोहित यादव व हरनौत के मूढाढ़ी निवासी संजीव यादव पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जख्मी संजीव ने कहा कि हिलसा दामोदरपुर से घर हरनौत के मूढाढ़ी जा रहे थे। थरथरी के झरहा पुल के बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरने से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने पानी से निकालकर पीएचसी थरथरी पहुँचाया।