सोनपुर मेले का शंखनाद: CM सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन, 32 दिनों तक सजेगा विश्वप्रसिद्ध मेला
21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों हुआ उद्घाटन, हरिहरनाथ कॉरिडोर और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का जोर; स्विस कॉटेज से गंगा आरती तक होंगे खास आकर्षण
सोनपुर। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का रविवार की शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही ऐतिहासिक सोनपुर मेले के 32 दिवसीय आयोजन का आगाज हो गया। इस वर्ष मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। करीब 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसी मुख्यमंत्री के हाथों मेले का उद्घाटन होने से सोनपुर सहित पूरे सारण प्रमंडल में उत्साह का माहौल है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सोनपुर मेले के विकास को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। हरिहरनाथ कॉरिडोर का निर्माण, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार और आधारभूत संरचनाओं का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन प्रयासों से सोनपुर की धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन संबंधी पहचान को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनपुर मेला बिहार की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके विकास से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी पैदा होंगे।
।
Musahri, Muzaffarpur | Nov 22, 2026