ढीमरखेड़ा: कटनी: ढीमरखेड़ा में कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, रात में हो रही थी बोरिंग, कोई कार्रवाई नहीं
कटनी जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए बोरवेल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद रात के अंधेरे में धड़ल्ले से बोरिंग का सिलसिला जारी है। बीती रात दियागढ़ गांव में बोरिंग होने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके कई देर बाद डायल 112 पहुंची और फोटो वीडियो बनाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।