मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में प्रसूता महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया
पलामू जिले के मनातु थाना क्षेत्र अंतर्गत जसपुर गांव निवासी दिनेश कुमार की 27 वर्षीय पत्नी चंपा देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर प्रसव पीड़ा के बाद उन्हें मनातु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्रसव के उपरांत उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चंपा देवी को मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर