जीएसटी दरों में कटौती से मेदिनीनगर के बाजारों में नवरात्र के पहले दिन से रौनक लौट आई है। आम उपभोक्ता वस्तुओं से लेकर मोटर गाड़ियों तक करीब 400 सामान सस्ते हो गए हैं। घी, पनीर, मक्खन, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम से लेकर टीवी, दवाइयां और होटल रूम तक पर नई दरें लागू हो चुकी हैं। टीवी पर अब 2500 से लेकर 60 हज़ार तक की कमी देखी जा रही है।